गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर युवा कुर्मी महासभा के जिला कोषाध्यक्ष मदन पटेल के आवास पर गुरुवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समारोह 31 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस मौके पर झारखंड कुरमी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गोरख नाथ चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के महानायक थे। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर भव्य समारोह आयोजित कर समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर की चर्चा सुबह नौ बजे से शाम चार बजे...