गढ़वा, अगस्त 12 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 8.45 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9. 15 बजे, वन क्षेत्र कार्यालय में 9.20 बजे, पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में 9.25 बजे, थाना परिसर में 9.35 बजे, कर्पूरी चौक पर 9.40 बजे, जमा दो उच्च विद्यालय में 9.45 बजे, राजकीय बुनियादी विद्यालय में 9.50 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय में 10.10 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 10.05 बजे और कस्तूरबा विद्यालय में 10.15 बजे झंडोत्तोलन होगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वतंत्रता दिवस को सफलतापूर्वक मना...