गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत भवनाथपुर के आठ बच्चों की हृदय रोग संबंधी जांच में सात बच्चे रोगग्रस्त पाए गए हैं। इन सभी बच्चों का केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आयुष चिकित्सक डॉ. नीतीश भारती और डॉ. जेपी ठाकुर ने स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में हृदय रोग की आशंका की पहचान की थी। उसके बाद बुधवार को लातेहार में झारखंड सरकार और कोच्चि के अमृता अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों की मेडिकल टीम ने बच्चों की जांच की। यह भी पढ़ें- जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए शिविर आज और कल जांच में भवनाथपुर सीएचसी से भेजे गए आ...