गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुका गांव की अंजली कुमारी ने गोवा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 27 से 29 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंजली ने 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अंजली ने सैनिक फिजिकल अकादमी, गढ़वा की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनकी इस उपलब्धि से बुका गांव सहित पूरे भवनाथपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंजली की सफलता पर उनके दादा शिव चंद्रवंशी, पिता रविंद्र चंद्रवंशी और माता दुलारी देवी ने प्रसन्नता जताई। परिजनों ने उनकी उपलब्धि को मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंजली भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी। अंजली की उपलब्धि से क्ष...