गढ़वा, अगस्त 16 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। सावन माह को लेकर प्रखंड क्षेत्र के भंडरिया गांव में शिव शिष्य परिवार की ओर से रविवार को भंडरीया स्थित देवी मंडप के प्रांगण में शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा का आयोजन कर्ता भंडरिया गांव निवासी सह शिव शिष्य बिंदलाल चौधरी रहे। कार्यक्रम में गढ़वा से नंदू प्रसाद श्रीवास्तव, अंकित प्रकाश, देव कुमार, अमरीका चौधरी, सूर्यकांत कुमार, चिंता देवी, ऊषा देवी, डॉ राजकिशोर प्रसाद उपस्थित हुए । बातचीत में वक्ताओं ने बताया कि शिव आदि काल से गुरु हैं। आज भी उन्हें सहजता से अपना गुरु बनाया जा सकता है। उनका शिष्य बनकर जीवन जीने की कला सीखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि आज के परिवेश में समाज में संकीर्णताएं व्याप्त हो गई हैं।

शिव गुरु की महत्ता शिव गुरु का शिष्य होकर इन संकीर्णताओं से मुक्त हुआ ज...