Garhwa News: ब्राइट फ्यूचर ने एनटीसीए को हराया
गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: गढ़वा। पेफी झारखंड और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए अंडर 15 बालक वर्ग में स्कूल ब्राइट फ्यूचर गढ़वा ने एनटीसीए पब्लिक स्कूल गढ़वा को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से मुबारक ने एकमात्र गोल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुबारक को दिया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार का विशेष रूप से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो रहा है। मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, केआर झा, त्रिपुरारी सहित अन्य का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.