Garhwa News: बैंक मैनेजर पर कार्रवाई और केस दर्ज हो : मनोज
गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य मनोज ठाकुर ने बड़गड़ प्रखंड के बैंक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ई-केवाईसी के नाम पर बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और गरीब खाताधारकों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी बुजुर्ग रतन लकड़ा को कई महीनों तक ई-केवाईसी के लिए बैंक के चक्कर लगवाए गए। परिजनों द्वारा गंभीर रूप से बीमार अवस्था में बैंक लाने और कर्मचारियों से बाहर आकर अंगूठा सत्यापन करने का अनुरोध करने के बावजूद सहयोग नहीं मिला। बाद में विरोध होने पर बैंककर्मी घर जाकर अंगूठा तो ले गए, लेकिन ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई, जिससे इलाज के लिए राशि नहीं निकल सकी। यह भी पढ़ें- झारखंड में पेंशन के लिए तीन महीने तक बैंक के चक्कर लगाता रहा बुजुर्ग, पैसा नहीं मिलने से इलाज के अभाव में हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.