गढ़वा, सितम्बर 27 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने रविवार को सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में बैंकों व आभूषण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैंकों और आभूषण दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्डिंग व बैकअप व्यवस्था की जांच की गई। इसके अलावा आपातकालीन अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और उनकी सतर्कता की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को सीसीटीवी कैमरों के एंगल उपयुक्त रखने तथा रिकॉर्डिंग लगातार सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।पुलिस यह भी पढ़ें- Palam...