गढ़वा, जुलाई 24 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर शुक्रवार को झारखंड राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में सशक्त युवा, नशामुक्त समाज अभियान के तहत जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए युवाओं से हर प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बेहतर और नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत बताया। बीडीओ ने नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई युवा शराब, त...