गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा, समान अधिकार, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक ने कहा कि नवरात्र के पावन व भक्तिमय अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन सुखद संयोग है। यह दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि बेटियों को उनका अधिकार और आगे बढ़ने के समान अवसर देने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सदियों से बालिकाओं को सामाजिक भेदभाव और रूढ़िवादिता का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान और देश...