Garhwa News: बुद्धि से जीती गई बाजी इतिहास बना देती है: केशरी
गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जीएन कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से सीनियर विंग के बच्चों के बीच शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि तलवार से जीती गई लड़ाई केवल मैदान तक सीमित रहती है पर बुद्धि से जीती गई बाजी इतिहास बना देती है। उन्होंने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है जहां न शक्ति का प्रदर्शन होता है और न ही गति का, बल्कि जीत उसी की होती है जो दूरदर्शिता, धैर्य और सही समय पर सही निर्णय लेने की कला जानता है। शतरंज का प्रत्येक चाल भविष्य की दिशा तय करती है यही कारण है कि यह खेल हमें परिस्थितियों का सूक्ष्म व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.