गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: मेराल। थाना मुख्यालय के चरका पत्थर टोला निवासी व समाजसेवी 80 वर्षीय खलील अंसारी का सोमवार दोपहर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।खलील अंसारी शिक्षक अख्तर अंसारी व झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव अतहर अली के पिता व पूर्व जिला परिषद सदस्य अफसाना खातून के ससुर थे। बड़े परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने सामाजिक तौर पर परिवार की अलग पहचान बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...