गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना क्षेत्र के गांगी गांव निवासी शक्तिधर दुबे की 75 वर्षीया पत्नी कुलवंती देवी की शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर समय पर मरीज को नहीं देखने और कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, शक्तिधर अपनी पत्नी कुलवंती देवी को लेकर बनारस जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक कुलवंती की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद परिजन श्रीबंशीधर नगर पहुंचने के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. निशा कुमारी ने मरीज को देखने में तत्परता नहीं ...