Garhwa News: बुजुर्गों के बीच लाठियों का किया वितरण
गढ़वा, अक्टूबर 24 -- Garhwa News: मेराल। मेराल सीएचसी के प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार ने शनिवार को अस्पताल के सभागार में आठ बुजुर्गों के बीच लाठी का वितरण किया। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को बुजुर्गों को लाठी दी जाएगी। डॉ बीरेन्द्र ने कहा कि लाठी मिलने से बुजुर्गों को चलने-फिरने में सहारा मिलेगा और उन्हें आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी। मौके पर कांति देवी, विजय प्रसाद, गोपाल राम, कबूतरी देवी, रामदास साहू, महेंद्र कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, अनिता देवी, फातमा बीबी और अमना बीबी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.