Garhwa News: बुखार से बुजुर्ग की मौत
गढ़वा, नवम्बर 7 -- Garhwa News: धुरकी। थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव निवासी बुखार से पीड़ित 61 वर्षीय गणेश ठाकुर की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए थे। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.