गढ़वा, जुलाई 31 -- Garhwa News: फोटो मेराल दो: गोबरदाहा गांव के कोरवा टोला में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते लोग मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गोबरदाहा गांव के वार्ड नंबर 14 कोरवा टोला में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीमा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था अग्रगति के सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा और अंजू कुमारी ले वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी लोगों को दी। उस दौरान बजट बनाने, बैंक खाता व उसके लाभ, डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके व बचाव के उपाय, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता के लाभ और केवाईसी करवाने से संबंधित जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का...