Garhwa News: बीपीओ आनंद का तबादला
गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: भवनाथपुर। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कार्यरत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है। जिला ग्रामीण विकास शाखा, गढ़वा द्वारा जारी आदेश के अनुसार भवनाथपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद कुमार रजक का स्थानांतरण खरौंधी प्रखंड किया गया है। साथ ही उन्हें केतार प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, केतार के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चितरंजन कुमार कुशवाहा का स्थानांतरण भवनाथपुर प्रखंड किया गया है। इस स्थानांतरण के बाद चितरंजन भवनाथपुर में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। जारी आदेश में दोनों पदाधिकारियों को अपने नवपदस्थापित प्रखंड में अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.