Garhwa News: बीडीओ ने सुनी लोगों की फरियाद
गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: मझिआंव। उपायुक्त के निर्देशानुसार बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को किया गया। बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने अनोखा उपाय निकाला। वह सभी ग्रामीणों के साथ दरी पर स्वयं बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। वहीं, भूमि विवाद से संबंधित कुछ पुराने मामलों का समुचित सुनवाई के उपरांत निष्पादन कर उनका निस्तारण किया गया। मामले में बीडीओ ने कहा कि भूमि विवादों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या लेकर अंचल सह प्रखंड कार्यालय या जनता दरबार में निःसंकोच पहुंचें। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर-दक्षिणी भंडारतल पंचायत में लगाया गया सहयोग शिविर जीका गांव स्थित दुर्गा मंदिर परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.