Garhwa News: बीडीओ ने औचक निरीक्षण कर शिक्षा की स्थिति का लिया जायजा
गढ़वा, सितम्बर 25 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने शुक्रवार को प्रावि सरकोनी का औचक निरीक्षण किया। एसआईआर के तहत चल रही विसंगतियों व अन्य मामलों की सुनवाई के बीच समय निकालकर बीडीओ विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। बीडीओ ने बच्चों से उनकी कक्षा की किताबें पढ़वाकर उनकी रीडिंग क्षमता का जायजा लिया। कई बच्चों ने अच्छी रीडिंग प्रस्तुत की, जिसे देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में ऊंचे पदों पर पहुंचकर देश की सेवा करने का लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी समय देने की बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.