गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक के समीप मुख्य सड़क पर लगे बिजली के खंभे में मंगलवार को अचानक आग लग गई। खंभे से आग की लपटें उठता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग के कार्यालय में संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। बिजली विभाग के लाइनमैन के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे में आग लगी थी। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...