Garhwa News: बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय पुत्र राजेंद्र महतो की शुक्रवार शाम बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र शुक्रवार को अपने खेत पर गए थे। खेत में सिंचाई के लिए लगे मोटर का बिजली तार जोड़ने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। घटना में मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.