Garhwa News: बिजली करंट से बच्चा घायल
गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मंसूर खान का पुत्र आठ वर्षीय अल्फाज खान शनिवार को बिजली के करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अल्फाज अपने घर के छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी क्रम में उसने बिजली के तार पकड़ लिया। घटना को देखकर उसके साथ के बच्चों ने शोर मचाने लगे। एसके बाद परिजनों ने छत पर चढ़कर उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सर्पदंश से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.