Garhwa News: बिजली करंट लगने से किसान की मौत
गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: बिजली करंट लगने से किसान की मौत कांडी। थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के बुनियाद बिगहा टोला में बिजली करंट लगने से 45 वर्षीय किसान उपेंद्र मेहता की मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र घर से महज 300 मीटर की दूरी में धान लगे खेत की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे। सिंचाई के लिए जब वह कनेक्श कर रहे थे तभी करंट की चपेट में आ गए। उसके बाद आसपास के किसानों के द्वारा उसके घर पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी मझिआंव ले गए। वहीं जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.