Garhwa News: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कहीं पुल ध्वस्त हुआ तो कहीं बाढ़ के पानी से फसल डूबा
गढ़वा, अगस्त 31 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कहीं पुल तो कहीं मकान ध्वस्त हो गया है। वहीं कनहर नदी में आई बाढ़ के कारण खेतों में लगी फसल डूब गयी। बारिश के कारण कुछ इलाकों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जिलांतर्गत रंका प्रखंड के सिरोईकला गांव स्थित टुकवा नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। पुल ध्वस्त होने से कई गावों का आवागमन प्रखंड मुख्यालय से कट गया। सर्वाधिक परेशानी तीन गांव के लोगों के अलावा स्कूली बच्चों की बढ़ गई है। बताया जाता है बाढ़ के पानी के दबाव से टुकवा नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया। पुल ध्वस्त होने से चरक पथली, टिकर चोइया व सिरोई कला गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है। ग्रामीण नरेश कोरवा, शिव शंकर सिंह, गोलू सिंह, विश्वनाथ सिंह, चैतु कोरवा और विश्वनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.