Garhwa News: बारिश से घर ध्वस्त
गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: रंका। प्रखंड के बाहाहारा पंचायत के निवासी मजदूर विजय भुइयां का मिट्टी का घर बारिश से ध्वस्त हो गया। घर गिरने से पूरा परिवार बेघर हो गया। फिलहाल अपने चाचा के घर में शरण लिया हुआ है। पीड़ित विजय के परिवार में पांच सदस्य हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उसने बताया कि घर गिरने के बाद सिर छुपाने की भी व्यवस्था नहीं है। अपने चाचा के घर में पूरा परिवार शरण लिये हुए हैं। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह घर बना सके। उसने प्रशासन से आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मूसलाधार बारिश से केतार में ढहे कई गरीबों के आशियाने, प्रशासनिक मदद की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.