Garhwa News: बारिश में खपरैल मकान ध्वस्त, परिवार की परेशानी बढ़ी
गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत शारदा गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक खपरैल मकान ध्वस्त हो गया। पीड़ित परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। शारदा गांव निवासी स्व. सत्येंद्र पांडेय की पत्नी जयरानी कुंवर का खपरैल घर बारिश के कारण अचानक ध्वस्त हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के लोगों के लिए रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण मकान की मिट्टी की दीवारें और खपरैल छत काफी कमजोर हो गई थीं। लगातार बारिश के बीच मकान का एक हिस्सा अचानक धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे। उससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। मकान के क्षतिग्रस्त होने से घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। मकान ध्वस्त होने के बाद जयरानी कुंवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.