Garhwa News: बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था, दानरो नदी भी उफान पर
गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण जहां आम लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो रही है, वहीं सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान भी जलजमाव और भवनों की बदहाल स्थिति से जूझ रहे हैं। बारिश ने सरकारी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी है। सबसे खराब स्थिति प्रखंड कार्यालय की है। बारिश के कारण कार्यालय की छत से जगह-जगह पानी टपक रहा है। उसके कारण प्रखंड कर्मियों को कार्यालय का काम निपटाने में काफी परेशानी हो रही है। पानी टपकने से महत्वपूर्ण कागजात और कार्यालय में रखे सामान को सुरक्षित रखने के लिए कर्मियों को लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जलजमाव झेल रहे छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय पहुंच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.