गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत अरसली उत्तरी पंचायत के छठ घाट से लेकर गड़ले टोला तक जाने वाली सड़क बारिश के कारण जर्जर और उबड़ खाबड़ में तब्दील हो गई। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण करीब 100 घरों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और छोटे-बड़े वाहन भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी महसूस करते हैं। ग्रामीण चंदन विश्वकर्मा, सीता बियार, तरालाल श्रीवास्तव, अभिमन्यु पासवान, मंटू पासवान, विजय पासवान, सुनील सिंह, सिंटू पासवान, शिव कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ...