गढ़वा, जुलाई 3 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। गुरुवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। उससे जहां किसानों में खेती कार्य शुरू करने की उम्मीद जगही वहीं कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय के कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति रही। एनएच 39 पर नवादा मोड़ के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या हुई। लोगों को सड़क पर जमे पानी से होकर गुजरना पड़ा। उससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रही। उधर सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के लिए बने आवासीय परिसर में भी जलजमाव की समस्या हुई। यह भी पढ़ें- Munger News: हल्की बारिश से कई जगह जलमग्न हुई सड़क, लोग हुए परेशान उसके कारण चिकित्सकों को आवास तक आने जाने में परेशानियों का सा...