Garhwa News: बारिश के कारण कच्चा मकान ध्वस्त, मलबे में दबने से घायल
गढ़वा, अगस्त 9 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण डंडई निवासी विनायक प्रसाद यादव का मिट्टी का घर गिरकर ध्वस्त हो गया। आधी रात हुई उक्त घटना में उनका पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं विनायक मलबे में दबने से चोटिल हो गए। घटना के बाद परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके कर पहुंच विनायक को मलबे से बाहर निकाला। उससे उनकी जान बच गई। उक्त घटना में खाने पीने का सामान, कपड़ा सहित अन्य सामान मलबे में दब गया। घटना के बाद उक्त परिवार को दूसरों के घर पनाह लेना पड़ा। भुक्तभोगी विनायक ने बताया कि वर्षों से बाल बच्चों के साथ उसी घर में रहते थे। अन्य दिनों की तरह वह शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर में सोने चले गये। उसी घर के बगल वाले कमरे में उनकी पत्नी एक नाती और दो बच्ची भी सोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.