गढ़वा, सितम्बर 27 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल प्रखंड के बाना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झामुमो और राजद को छोड़कर 14 लोग भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में देव नंदन पासवान, रामचंद्र उरांव, मुगलाल पासवान, मनोज प्रजापति, अजय प्रजापति, राजू प्रजापति, ओम प्रकाश बैठा, जपानी चंद्रवंशी, विश्वनाथ पासवान, लक्ष्मी भुइंया, अंजनी यादव, यासीन अंसारी, राजू गुप्ता और मुन्ना चंद्रवंशी शामिल हैं।

कार्यक्रम का आयोजन मौके पर विधायक सत्येंद्रनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार सभी जाति और धर्म के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने...