Garhwa News: बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, नवम्बर 16 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के लालीमाटी के पास बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए। घटना में महिला को गंभीर चोट लगी है, जबकि उसके पति को हल्की चोट आई है। घायल महिला की तेनार गांव के बगही टोला निवासी अखिलेश राम की पत्नी सुनैना देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनैना अपने पति के साथ खपरो स्थित अपनी बेटी के घर से वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान लालीमाटी के पास अचानक बाइक से दोनों गिर पड़े। दुर्घटना में सुनैना को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति अखिलेश राम को हल्की चोट लगी। घटना के बाद घायल सुनैना को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.