Garhwa News: बाइक दुर्घटना में महिला समेत दो घायल
गढ़वा, सितम्बर 21 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा- चिनिया मार्ग पर मिलाप हॉस्पिटल के समीप हुई बाइक दुर्घटना में सोमवार को एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी नंदू राम का पुत्र प्रदीप कुमार और उनकी पत्नी तेतरी देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर गढ़वा किसी काम से आ रहे थे। उसी दौरान मिलाप हॉस्पिटल के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.