Garhwa News: बाइक के चपेट में आने से महिला समेत दो लोग घायल
गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर मड़वनिया मेहता गैरेज के समीप बाइक के चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुगी गांव निवासी धर्मेंद्र उरांव और डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी कृष्ण प्रजापति के 45 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी शामिल है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मुन्नी देवी ने बताया कि वह अपने घर से राखी बांधने अपने मायके टंडवा जा रही थी। एनएच 39 पर सड़क पार करने के दौरान नगर ऊंटारी से लौट रहा धर्मेंद्र उरांव की बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बाइक के धक्के से राखी बांधने जा रही महिला जख्मी उसमें मुन्नी को गंभीर चोट लगी है। वहीं धर्मेंद्र को भी माथे में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.