Garhwa News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। थानांतर्गत बहियार खुर्द गांव में फोरलेन सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से 65 वर्षीया मूर्ति देवी की मौत हो गई। वह बहियार खुर्द की निवासी थीं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति देवी फोरलेन सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान गढ़वा की ओर जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन व ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, गढ़वा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंच बाइक को जब्त करते हुए बाइक चालक को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.