Garhwa News: बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
गढ़वा, सितम्बर 22 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के मेढ़ना खुर्द में बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के बाय गांव निवासी 70 वर्षीय जदूनी मोची के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जदूनी रेहला से पैदल अपने घर जा रहे थे। इस दौरान मेढ़ना खुर्द में एक बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.