Garhwa News: बाइक की चपेट में आने से महिला घायल
गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के भुसुआ गांव निवासी सोमारु रजवार की पत्नी मुसन देवी बाइक की चपेट में आने से शुक्रवार को घायल हो गईं। घटना बेलचंपा गांव में हुई। बताया गया कि मुसन देवी झाड़-फूंक कराने के लिए बेलचंपा गांव गई थीं। इसी दौरान सड़क पर बाइक की चपेट में आने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.