Garhwa News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, दो गढ़वा रेफर
गढ़वा, अगस्त 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-झगड़ाखांड मुख्य पथ पर डिग्री कॉलेज मोड़ के समीप शनिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मकरी निवासी दरगाही उरांव और जयनंदन उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे बाइक चालक आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य शिव प्रसाद राम के हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है।
दुर्घटना का वर्णन घटना के संबंध में बताया जाता है कि आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य शिव प्रसाद राम शनिवार की शाम अपने कॉलेज से बाइक से भवनाथपुर लौट रहे थे। उसी दौरान दरगाही उरांव और जयनंद उरांव एक ही बाइक पर सवार होकर झगड़ाखांड की ओर से अपने घर मकरी लौट रहे थे। डिग्री कॉलेज मोड़ के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.