गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बर नदी छठ घाट पर छठ की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को छठ पूजा समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष संजीव जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की। बैठक में घाट तक पहुंचने वाले सभी रास्तों की सफाई, तोरण द्वार, टेंट, लाइटिंग और साउंड की व्यवस्था पर चर्चा हुई। समिति ने सर्वसम्मति से छठ पूजा के अवसर पर घाट पर गंगा आरती आयोजित करने का निर्णय लिया। उसके साथ ही छठ व्रतियों की सुविधा के लिए नदी की सफाई कराई जा रही है। श्रद्धालुओं को नदी पार करने में परेशानी न हो, उसके लिए पीपा पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। घाट की आकर्षक सजावट और रोशनी की व्यवस्था करने की भी तैयारी है। फिलहाल घाट परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में राहुल मल्होत्रा, नवीन जायसवाल, ...