गढ़वा, नवम्बर 14 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरडीहा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में केवल ओपीडी सेवा संचालित होने और डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था में गड़बड़ी सामने आई। बीडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संबंधित डॉक्टर का दो दिवसीय रोस्टर रद्द कर अस्पताल में नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर जेबा नसीम की ड्यूटी को लेकर सवाल उठे। बताया गया कि बरडीहा में उनकी पदस्थापना को करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन उनका रोस्टर सप्ताह में महज दो दिनों का बनाया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि डॉक्टर नियमित रूप से अस्पताल नहीं आतीं और मझिआंव स्थित निजी क्लिनिक में ...