गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की तत्परता से सोमवार को एक नाबालिग लड़की की शादी होने से रोक दी गई। राजस्थान से आए लड़के और उसके परिजनों की ओर से शादी की तैयारी की जा रही थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को इसकी जानकारी दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बरडीहा प्रखंड की एक नाबालिग लड़की की शादी राजस्थान के एक लड़के से कराए जाने की तैयारी थी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीडब्ल्यूसी को सूचित किया। उसके बाद पुलिस और समिति की टीम मौके पर पहुंची और लड़की की उम्र की जांच के बाद शादी रुकवा ...