Garhwa News: बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा
गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड के बभनी गांव में एक सप्ताह पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा मारे गए टप्पू रजवार के शोकाकुल परिजनों से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मिलकर संवेदना व्यक्त की। बीडीओ मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और परिवार को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से त्वरित रूप से आच्छादित किया जाएगा।उस दौरान प्रशासन द्वारा तात्कालिक राहत के रूप में पीड़ित परिवार को 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद पंचायत सचिव को अविलंब विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का सख्त निर्देश दिया गया। बीडीओ ने परिजनों को दाह संस्कार और श्राद्ध कर्म के बाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.