Garhwa News: बदहाल बिजली व्यवस्था के हर वर्ग त्रस्त: गोरखनाथ
गढ़वा, जुलाई 31 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। पूर्व उप प्रमुख खरौंधी गोरखनाथ चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों के समक्ष लचर बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि प्रखंड में लगातार बदहाल बिजली व्यवस्था के कारण किसान, मजदूर, दुकानदार, छात्र और आम जनता त्रस्त है। धान रोपनी के समय भी नियमित बिजली नहीं होना विभाग की घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत और मांग पत्र देने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया। अब खरौंधी की जनता अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई है। गोरखनाथ ने घोषणा की कि 3 अगस्त की सुबह 10 बजे बिजली सब स्टेशन, खरौंधी के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उसमें किसान, मजदूर, दुकानदार, छात्र, युवा एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मौके पर ओम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.