Garhwa News: बड़गड़ में रावण दहन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित
गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: बड़गड़। प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की मुस्तैदी से शांति और सौहार्द बना रहा। बड़गड़ दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा समिति की ओर से महाष्टमी पर संधि पूजा व दीपदान तथा महानवमी पर हवन, बलि पूजन और महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विजयादशमी पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण वनवासी वेशभूषा में सुसज्जित रथ पर सवार थे। रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम के हाथों रावण दहन किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में विसर्जन यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.