गढ़वा, नवम्बर 14 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। छठ महापर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शनिवार को खरना पर बड़गड़ थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने छठव्रतियों के बीच नारियल, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि छठ लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में व्रती पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। मौके पर एएसआई योगेंद्र उरांव, ग्रामीण सुभाष गुप्ता सहित पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में महिला छठ व्रती उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : आस्था के आगे महंगाई की मार बेअसर, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी यह भी ...