गढ़वा, सितम्बर 25 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मोखापी मोड़ के समीप लगा एक चापाकल इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि इस चापाकल को चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। उसके बावजूद इससे लगातार पानी निकलता रहता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आषाढ़ मास से लेकर कार्तिक मास तक हर वर्ष चापाकल से इसी तरह पानी निकलता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल से निकलने वाला पानी अपने आप बहता रहता है और नीचे जमा होकर आसपास की जमीन को भी गीला रखता है। बारिश के मौसम में पानी का बहाव और बढ़ जाता है। बिना हैंडल चलाए पानी निकलते देख यहां से गुजरने वाले लोग भी कुछ देर रुककर इसे देखते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कई वर्षों से देखने को मिल रही है। हालांकि, चापाकल से इस तरह अपने आप पानी निकलने के पीछे क्या क...