गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। जिलांतर्गत अधिसंख्य इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी दुरूस्त होने के साथ पुल-पुलिया का निर्माण होने के बाद लोगों की आवाजाही सुगम हुई है। उसके बाद भी जिलांतर्गत कई इलाकों में पुल-पुलिया अधूरा होने या दुरूस्त नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग उक्त पुल-पुलिया का निर्माण पूरा कराकर उसे आवागमन योग्य बनाने की मांग लगातार कर रहे हैं। कई जर्जर पुल-पुलिया से आवाजाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिलांर्गत डंडई प्रखंड मुख्यालय और जरही पंचायत को आपस में जोड़ने वाली चहेलिया नदी का पुल का निर्माण अबतक पूरा नहीं हुआ है। वर्ष 2012-13 मे शुरू हुआ पुल का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। वहीं उक्त पुल का अब तक मात्र चार पिलर ही खड़ा हो पाया है। पुल को जिला परिषद की...