Garhwa News: बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी, आभूषण और नकदी ले उड़े चोर
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के विशुनपुर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई से तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों को खंगालने के बाद 20 हजार रुपए नकद, करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के चैन व कंगन समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य निजी कार्य से गिरिडीह गए हुए थे।
घटना का विवरण पीड़ित छोटन दुबे के अनुसार वह 17 अगस्त की रात परिवार के साथ गिरिडीह गए थे। मकान में ताला बंद था। 20 अगस्त को आसपास के लोगों ने छत का दरवाजा खुला होने की जानकारी दी और चोरी की आशंका जताई। परिवार के साथ वापस लौटने के दौरान उन्होंने रास्ते से ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी। देर रात घर पहुंचने पर गेट का ताला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.