गढ़वा, सितम्बर 27 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और डंडा प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने रविवार को डंडा प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पिछले करीब दस वर्षों से बंद पड़े कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को तत्काल चालू कराने के साथ प्रखंड में इंटर और डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की। प्रदर्शन का संचालन आइसा जिला प्रभारी गौतम ने किया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा के अधिकार को प्रभावी ढंग से लागू करने की ...