Garhwa News: फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव निवासी सोमनाथ महतो के पुत्र 32 वर्षीय अधीन कुमार महतो ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर अधीन की परिजनों से नोकझोंक हो गई थी। उससे नाराज होकर वह गांव में चला गया और वहां शराब पी ली। नशे की हालत में शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.